सवाल~~
"मैडम, डरते हो क्या?" अचानक ऑटो वाले ने पूछा तो वो चौंक ही गई थी.
तुरंत गौर किया और ऑटो में जितने शीशे लगे थे सभी से खुद की छवि पर ध्यान देते हुए बोली, "नहीं तो, क्यों?"
ऑटो वाले का जवाब आया, "आपने लगातार ऑटो को पकड़ा हुआ है न!
तब उसका ध्यान गया अपने हाथों पर, उसने दोनों हाथों से ऑटो के दोनों पल्ले मजबूती से पकड़े हुए थे. 'ओह!'
सड़क दुर्घटना में भाई की असमय मौत के बाद वह आज पहली बार घर से निकली थी, सड़क पर, अकेली...
~~शिवानी खरे